मुंगेली पुलिस ने फोन पे पासवार्ड के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपियों को 48 घंटे में किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली।पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सालिकराम घृतलहरे के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपीगण बबला साहू को रायपुर से एवं गौरव देवागन को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 21.09. 2024 को प्रार्थी किशन चौहान पिता सुगन सिंह चौहान उम्र 54 वर्ष निवासी कालीमाई वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी के खाता से गुगल पे का पासवर्ड चोरी कर 2,66,000 रू को विभिन्न व्यक्तियों के खाते में ट्राजेक्शन किया गया है कि आरोपी गौरव देवागन एवं अन्य के विरूद्ध प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अप.क. 363/2024 धारा 318(4), 3(5). बीएनएस एवं 66 (डी) आई टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी का कथन लिया गया है, प्रकरण के विवेचना के विवेचना के दौरान प्रार्थी के मोबाईल नंबर से कैस ट्राजेक्शन हुये रकम कि जानकारी संबधित बैंक से प्राप्त करने पर गौरव देवागन एवं नरेन्द्र दीप साहू, के खाता में पैसा जाना पता चला तब संबंधित को व्यक्ति को पुछताछ हेतु तलब कर कर स्टेशन लाकर मेमोरण्डम कथन पृथक पृथक लिया गया जो अपने कथन घटना कारित करना स्वीकार किये।

अभी तक की विवेचना कार्यवाही से पाया गया कि प्रार्थी किशन चौहान के मोबाईल नंबर 9893770313 से आरोपी बबला साहू द्वारा जनवरी 2024 से अगस्त 2024 तक अलग अलग किस्तो में आरोपी गौरव के मोबाईल नंबर 9202284383 में फोन पे के माध्यम से ट्रास्फर कर रकम की ठगी करना पाया गया है। अतः आरोपीगण बबला साहू पिता सुरेन्द्र साहू उम्र 21 वर्ष निवासी हीरालाल वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली 02 गौरव देवागन पिता संतोष कुमार देवागन उम्र 20 वर्ष निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर वार्ड क्रमांक 49 न्यु लोको कालोनी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर को मुताबिक गिर, पत्रक दिनांक 23.9.2024 के 13.25, 13.30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह, उप निरी. जी.एस यादव प्र.आर. दयाल गवास्कर, यशवत डाहिरे, प्रमोद वर्मा, भुवन चतुर्वेदी गिरीराज परिहार, भेषज पाण्डेकर, राजू साहू मनोज टंडन, नोहर डडसेना, अमीर चतुर्वेदी म.आर बबीता श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *