Weather Update:आज फिर पानी-पानी होगी दिल्ली, इन राज्यों में अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. कल यानी मंगलवार को भी यहां ऐसी ही स्थिति थी. यानी पिछले कुछ दिनों से यहां मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने दावा किया है कि इसके लंबे समय तक राजधानी शुष्क हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से मानसून ट्रफ राजधानी के करीब आ गई है. इसी वजह से यहां कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश होगी.  तेज हवाएं चलेंगी. 19 सितंबर को बारिश हल्की हो जाएगी. बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है. इसके बाद 20 से 23 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा.

इन राज्यों में होगी बारिश 

इसके अलावा यूपी-बिहार में भी यही स्थिति है. कल शाम और देर रात यहां भी बारिश हो रही थी. हालांकि यहां के किसी-किसी इलाके में बारिश हुई है, ये सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है.

वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो बाढ़ बारिश से आंध्र प्रदेश, गुजरात, असम, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों पिछले कुछ दिनों से बहुत बुरे दौर से  गुजरा है. यहां बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया.

बारिश से कोई निजात नहीं

बता दें कि देश भर में मानसून की विदाई का समय आ गया है लेकिन कई हिस्सों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश से कोई निजात नहीं मिलने वाला है. जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखा जा सकती है.

कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, पहाड़ी इलाकों में फिलहाल धूप देखने को मिल रही है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से बारिश का अनुमान लगाया गया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *