Aaj Ka Rashifal : तुला के जीवन में रहेगा आनंद, मेष करें खर्च पर काबू, पढ़ें आज का राशिफल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Rashifal: बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है. इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं, 18 सितंबर 2024 को किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान.

मेष राशि: 
आप सोचते कुछ हैं और होता कुछ और है. जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है. बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. खर्च बढ़ सकता है.

वृषभ राशि: 
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी. आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे. पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा. निजी संबंधों में मधुरता आएगी.

मिथुन राशि: 
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी. सफलता से यश में वृद्धि होगी. विदेश जाने के योग बनते हैं. भय बना रहेगा. संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे.

कर्क राशि: 
सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी. माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा. धन लाभ के शुभ अवसर बनेंगे. विवादों में कमी होगी. विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं.

सिंह राशि: 
परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा. आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा संयम से काम लें. आज मौन ही लाभदायक होगा.

कन्या राशि: 
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है. दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा. धैर्य आवश्यक है.

तुला राशि: 
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे. वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है. संपति के विवाद समाप्त होंगे.

वृश्चिक राशि: 
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. लाभ होगा, परिवार में शांति बनाए रखें. उदर रोग से पीड़ित रहेंगे. दिन सामान्य रहेगा.

धनु राशि: 
समय की अनुकूलता का आभास होगा. लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी. व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी. स्वास्थ्य नरम रहेगा. खर्च बढ़ेंगे, यात्रा के योग टालें.

मकर राशि: 
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बन रहे हैं. संतान के स्वास्थ में सुधार होगा.
आपकी सोच के परे काम हो रहे हैं. लाभ से हानि का अनुपात कम होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. करियर में बदलाव आएगा.

कुंभ राशि: 
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है. नए अनुबंध फायदेमंद साबित होगी. आज धनलाभ हो सकता है. शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा, कार्य की अधिकता रहेगी.

मीन राशि: 
समय की अनुकूलता का आभास होगा. व्यापर बदलने की जल्दबाज़ी न करें. खर्च की जगह लाभ होगा. निराशा कम होगी. स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment