ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,पति की हत्या कराने वाली पत्नी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: थाना तोरवा पुलिस ने चार लाख रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या कराने वाली महिला और उसके सहयोगियों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतक की पत्नी, अंजली घृतलहरे, का अवैध संबंध आरोपी दीपक महिलेश्वर के साथ था, जिसके चलते उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड (scalpel) को जप्त कर लिया गया है, जिससे मृतक देवेंद्र बनर्जी की गला रेतकर हत्या की गई थी।

घटना की जांच में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और कोतवाली CSP के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपी:

1. दीपक महिलेश्वर उर्फ रवि (25), निवासी सिमगा, जिला बलोदाबाजार

2. कमल महिलेश्वर (21), निवासी सिमगा, जिला बलोदाबाजार

3. अनिल रजक (22), निवासी सिमगा, जिला बलोदाबाजार

4. विक्की लहरे उर्फ मक्खी (22), निवासी सिमगा, जिला बलोदाबाजार

5. अंजली घृतलहरे (30), निवासी दुलदुला, जिला बलोदाबाजार

घटना का विवरण:

13 सितंबर 2024 को ग्राम ढेंका बाईपास रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना थाना प्रभारी राहुल तिवारी को प्राप्त हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक की पहचान देवेंद्र बनर्जी (37), निवासी दुलदुला, सिमगा, के रूप में की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक की पत्नी, अंजली, अपने पति से परेशान थी और उसने अपने प्रेमी दीपक महिलेश्वर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। चार लाख रुपये की सुपारी देकर दीपक और उसके सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों से सर्जिकल ब्लेड, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने तोरवा थाना और एसीसीयू टीम को शाबाशी दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *