CG News : कांग्रेस में फेरबदल की अटकलों के बीच प्रदेश प्रभारी का दौरा, उपचुनाव व नगरीय चुनाव पर होगी विशेष चर्चा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज से 2 दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। प्रदेश प्रभारी का ये दौरा छत्तीसगढ़ संगठन में बदलाव को लेकर लग रही अटकलों के बीच हो रहा है, लिहाजा प्रभारी का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। दौरे के दौरान सचिन पायलट के साथ उनके साथ नवनियुक्त दोनों प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग भी छत्तीसगढ़ आएंगे। प्रभारी सचिवों की नियुक्ति के बाद ये उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

बैठकों में विशेष रूप से रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा होगी। वहीं, नगरीय निकाय चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। प्रभारी महासचिव प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी अलग बैठक कर मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर फीड बैंक लेंगे। सचिन पायलट अपने दौरे के दौरान प्रदेश के सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे, क्योंकि दोनों प्रभारी सचिव पहली बार यहां आ रहे हैं।

नेताओं से मुलाकात कर परिचय भी कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि, संगठन में बदलाव और नियुक्तियों के प्रस्ताव पर भी चर्चा प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने पहले की बैठकों में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को संगठन में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों के मामले में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। संगठन ने अपनी तरफ से सभी पदों पर विस्तृत नामों की सूची तैयार कर ली है। इसे भी प्रभारियों को सौंपा जाएगा। इधर, निकायवार प्रभारियों की नियुक्ति के लिए भी अनुमति ली जा सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *