रायपुर। राज्य शासन ने आज मुंगेली के एसपी गिरिजाशंकर को हटाने के बाद बस्तर के कलेक्टर का भी तबादला कर दिया है। कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान बस्तर कलेक्टर के कामकाज को सीएम ने नाराजगी जताई थी।

इसी के चलते बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को राज्य सरकार ने हटाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य कौशल विकास अभिकरण बनाया गया है। वहीं सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी कड़ी में देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232377
Total views : 8278906