मेरठ हादसा : अब तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत, ढह गई थी 3 मंजिला इमारत….. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मेरठ जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं अभी दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

बयान के अनुसार मृतकों की पहचान साजिद (40), पुत्री सानिया (15), पुत्र साकिब (11), सिमरा (डेढ़ वर्ष), रीजा (सात), नफ्फो (63), फरहाना (20), अलीशा (18) और आलिया (छह) के रूप में हुई है। दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार किया जा है। राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से सुबह जारी एक बयान में कहा गया था कि मकान के अचानक ढहने से मलबे में 15 लोग दब गए। अब तक कुल 13 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है जिनमें से 10 की मौत हो गई, पांच घायलों को लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शेष को मलबे से निकालने का प्रयास जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई जिसकी जानकारी तत्काल आपात सेवाओं को दी गई। बचाव अभियान की निगरानी के लिए मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डी के ठाकुर, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नचिकेता झा और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल, दमकल विभाग और पुलिस की टीम मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। शनिवार शाम से शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य रविवार को भी जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *