Final में समीर रिजवी की टीम हारी, रिंकू के बिना मेरठ बनी चैंपियन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

UP T20 League Final: उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2024 के दूसरे सीजन में मेरठ मेवरिक्स की टीम चैंपियन बनी है. 14 सितंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. खिताबी मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हुआ, जिसमें कानपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 190 रन का स्कोर खड़ा किया था, मेरठ की टीम ने इस टारगेट को 20वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

चैंपियन बनी मेरठ की टीम के लिए फाइनल में कप्तान माधव कौशिक ने सबसे बड़ी 69 पारी खेली. वहीं पूरे सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले स्वास्तिक चिकारा ने  31 गेंदों में 62 रन बनाकर अहम योगदान दिया. खास बात ये है कि मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी में भी टीम ने खिताब जीत लिया है.

कानपुर के लिए समीर और शौर्य सिंह ने तूफानी पारी खेली

मुकाबले में समीर रिजवी की कप्तानी वाली कानपुर टीम ने पहले बैटिंग की. शौर्य सिंह और शोएब सिद्दीकी की ओपनिंग जोड़ी ने 7 ओवर में 70 रन कूट दिए. 77 रनों पर पहला विकेट गिरा. शौर्य ने महज 23 गेंदों में 56 रनों की आतिशी पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 3 छक्के थे. फिर शोएब 31 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान रिजवी ने 36 गेंदों में 57 रन कूटे, जिसमें 3 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. फिर अंकुर मलिक ने 26 रन बनाए और टीम का स्कोर 190 रनों तक ले गए.

ऐसी रही मेरठ की बॉलिंग

मेरठ की टीम के लिए यश गर्ग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, हालांकि उन्होंने 4 ओवरों में 47 रन खर्च किए थे. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने बेहतरीन बॉलिंग की और 4 ओवरों में 20 रन देकर 1 विकेट भी निकाला. अब बारी थी 191 रनों को चेज करने की थी, जिसे मेरठ की टीम ने रोमांचक अंदाज में हासिल किया.

मेरठ की टीम शुरुआती झटकों के बाद भी चैंपियन बनी

191 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मेरठ को शुरुआत में ही बड़ी झटका लगा. दूसरी गेंद पर ओपनर अक्षय दुबे चलते बने. उन्हें मोहसिन खान ने बोल्ड किया. फिर वैश अहमद भी 11 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि दूसरे छोर पर स्वास्तिक चिकारा का विस्फोटक अंदाज जारी रहा. उन्होंने 10वें ओवर में टीम को 100 के पार पहुंचा दिया. इस मैच में सीजन का चौथा शक पूरा किया और 31 गेंदों पर 62 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 छक्के और 3 चौके निकले.

कप्तान माधव कौशिक ने दिलाई जीत

स्वास्तिक चिकारा के आउट होने के बाद लगा कानपुर मैच में वापसी कर गई, लेकिन कप्तान माधव कौशिश का प्लान कुछ और ही था. वो क्रीज पर टिके रहे और तूफानी बल्लेबाजी से टीम को चैंपियन बनाकर ही लौटे. कप्तान कौशिक ने 20वें ओवर की 5वीं बॉल पर सिक्स जमाकर टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 43 गेंदों में 69 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *