देशी पिस्टल (कट्टा) की नोक में लूट करने वाले 04 आरोपी पुलिस की  गिरफ्त में..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


महासमुंद : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा  थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 12/09/24 को रायपुर से बरगढ़ बस क्रमांक OD 17 U 0576 में सवारी लेकर बरगढ़ जा रहा था झिलमिला रोड ताडिया मिल के सामने में रोड सरायपाली में लगभग रात्रि 08/30 बजे के आस पास पहुंचा ही था।

कि इस समय झिलमिला चेक पोस्ट की ओर से  चार व्यक्ति विपरीत दिशा से आए और दोनों मोटर साइकिल से सवार चार लोग बस के सामने अपने मोटरसाइकिल को टिका कर नीचे उतरने के लिए कहा मेरे उतरने के बाद सिर में कट्टा से वार किये है जिससे मैं गिर गया।

जिससे मेरे सिर में चोट आई है उन लोगों के द्वारा मेरे सीने में बंदूक कट्टा टिकाकर मेरे पॉकेट से रखे नगदी ₹12000 एवं सैमसंग कंपनी का मोबाइल को लूट कर ले गए हैं ,की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक धारा 309(6)BNS  25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया

विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते आरोपी की पतासाजी की जा रही थीं इसी दौरान  मुखबिर से सूचना मिला कि सभी आरोपी झिलमिला मंजीत ढाबा के पास अन्य वारदात की योजना बना रहे है, कि सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा  मौका पर जाकर घेराबंदी कर 04 आरोपियों (1) करण बेहरा पिता संजय बेहरा उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली (2)सोनू पासवान पिता पप्पू पासवान उम्र 21 वर्ष साकिन भनपुरी वार्ड नंबर 35 रामेश्वर नगर रायपुर (3) बबलू उर्फ मोहसिन खान पिता मोहम्मद साहेब खान उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 7 ताज नगर सरायपाली (4) बिट्टू उर्फ मोहम्मद हुसैन पिता मोहम्मद अमीन उम्र 21 वर्ष साकिन ताजनगर झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद  को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस टीम के द्वारा उक्त सभी आरोपियों से  पूछताछ किया  गया ,जिनके द्वारा उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किए। 

पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 02 नग 315 बोर कट्टा कीमती 50,000 रूपये 17 नग कारतूस कीमती 8,500 रूपये घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर साइकिल कीमती 1,50,000 रूपये 01 नग मोबाइल कीमती 12,000 रूपये नगदी रकम 7200 रूपये जप्त  कर थाना सरायपाली में अपराध धारा 309(6)BNS  25,27 आर्म्स एक्ट के तहत्  गिरफ्तारी एवम अन्य वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *