उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस आधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें लखनऊ, आगरा, अमरोहा, हमीरपुर, सहित कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।
यूपी में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अभी तक सूर्य पाल गंगवार ये जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।

निधि गुप्ता अमरोहा की जिलाधिकारी बनीं हैं। घनश्याम मीना जिलाधिकारी हमीरपुर, दिनेश कुमार, जिलाधिकारी जौनपुर, रविंद्र मंडेर जिलाधिकारी प्रयागराज, अरविंद भंगारी जिलाधिकारी आगरा, व नवनीत चहल जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाए गए हैं।
आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी प्रभारी राहत आयुक्त बनाए गए हैं। रविंद्र सिंह फतेहपुर के जिलाधिकारी हैं। अरविंद कुमार चौहान शामली के नए जिलाधिकारी बने हैं। अभी तक वे प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को मुजफ्फर नगर की नई जिम्मेदारी मिली हैं।,
इनके अलावा पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह बदायूं के नए नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया हैं।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8202272
Total views : 8240683