
निर्मल अग्रवाल : मुंगेली-उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अमेरिका के न्यू जर्सी में प्रवासी भारतीयों को छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया से संबोधित किया। ये कार्यक्रम श्री साव के सम्मान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अंत में श्री साव ने 50 क्विंटल बेर से बने भगवान श्री राम का तैलचित्र आयोजन समिति एवं जयेश भाई पटेल जी एवं कृष्णा रेड्डी जी को भेंट किया।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने सोशल मीडिया में इस पल को शेयर करते हुए लिखा कि, आज अमेरिका में आयोजित कार्यक्रम में, हमने 50 क्विंटल बेर से भगवान श्री राम जी की कलाकृति जो लोरमी में बनवाई थी.
भारतीय मूल के साथियों को लोरमी और पूरे प्रदेश का सदा स्मरण होता रहे इस उद्देश्य से प्रभु श्री राम की उस कलाकृति का तैलचित्र भेंट किया, यह क्षण अत्यंत ही गौरवपूर्ण था।
बता दें कि, उप मुख्यमंत्री साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के सेमिनार में सम्मिलित होने अमेरिका प्रवास पर हैं, इस दौरान उनके कई कार्यक्रम स्थानीय भारतीय मूल के लोग कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री साव लगातार भारत और छत्तीसगढ़ के बारे में अमेरिका में बसे भारतीयों को बता रहे हैं, व्यवहारिक रूप से वो सिर्फ छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के मेरिट्स वहां के लोगों को बता रहे हैं, उन्हें छत्तीसगढ़ घूमने आमंत्रित कर रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235601
Total views : 8282912