(जे के मिश्र ) बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह शव सिरगिट्टी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ है, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी संजय राजपूत के रूप में हुई है। मृतक पिछले एक साल से बिलासपुर में मजदूरी का काम कर रहा था।
मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर खून के धब्बे और मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

मृतक के एक साथी ने बताया कि बुधवार शाम को उसकी संजय से आखिरी बार मुलाकात हुई थी, उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार को उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली दहशत
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216699
Total views : 8258622