झोपड़ी से पक्के मकान तक का सफर, अंजोरी बैगा के जीवन में आई खुशियां 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(जे के मिश्र ) बिलासपुर / पीएम जनमन योजना से अंजोरी बैगा के जीवन में खुशियां आई है। कभी झोपड़ी में रहने वाले अंजोरी का अब अपना स्वयं का पक्का मकान है। वे कहते है कि यह उनके लिए कभी संभव नहीं था। पीएम जनमन योजना से उनके पक्के मकान का सपना सच हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
कोटा विकासखण्ड के ग्राम शिवतराई निवासी अंजोरी बैगा ने बताया कि उनके पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि वे बहुत गरीब परिवार से हैं उनके घर की स्थिति काफी जर्जर थी। कच्चा मकान होने के कारण कभी भी दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा उन्हें शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए चलाए जा रहे पीएम जनमन योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनके पास आवास योजना के लिए सभी दस्तावेज ले कर उनका आवास योजना के तहत फॉर्म भर गया और उनका आवास पास हो गया और प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में आ गया जिससे उन्होंने अपने मकान बनाने के कामों की शुरूआत की। बाकी की राशि भी उनके खाते में किस्तों में आती गई और उनके पक्के मकान का सपना पूरा हुआ। अब अंजोरी बैगा को उनके कच्चे मकान से छुटकारा मिल गया है। वे अपने पक्के मकान में बड़े इत्मीनान के साथ रह रहे है। उन्होंने शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम विशेष पिछड़ी जनजाति का जीवन संवारने के लिए लाई गई इतनी सुन्दर योजना के लिए हम शासन के आभारी हैं।
–
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *