मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ के 6 जिलों- जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, और सक्ति मेंगरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है.

रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है.

शनिवार से फिर बढ़ेंगी मानसून गतिविधियां
मौसम विभाग ने 14 सितंबर से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के फिर से सक्रिय होने की संभावना भी जताई है. इस दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

गुरुवार को राज्य में मानसून की गतिविधियां सामान्य से कम रही. कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें पेंड्रा में सबसे अधिक 20 मिमी वर्षा हुई. बारिश की कमी के कारण रायपुर और आसपास के जिलों में दिन का तापमान बढ़ गया है, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो रही है. प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान 34.1°C बलरामपुर में और सबसे कम 20.1°C नारायणपुर में दर्ज किया गया

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *