कोलकाता रेप मर्डर मामले में ममता बनर्जी का बड़ा बयान…इस्तीफा को लेकर बोली बड़ी बात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पिछले महीने ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों से राज्य सरकार की बातचीत फिर नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हड़ताली डॉक्टरों से बातचीत करने के लिए दो घंटे तक इंतजार करती रहीं लेकिन डॉक्टर बातचीत करने नहीं आए। इस गतिरोध पर ममता बनर्जी ने कहा है कि वह लोगों की खातिर मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।

सीएम ममता ने कहा कि आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर की हत्या मामले में मैं भी भी न्याय चाहती हूं।” मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं लोगों की खातिर मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। उन्होंने कहा, “मैं बंगाल के लोगों से माफी मांगती हूं, जिन्हें उम्मीद थी कि आज आरजी कर गतिरोध खत्म हो जाएगा।” इससे पहले हड़ताली डॉक्टरों ने बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करने से इनकार कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जूनियर डॉक्टरों से मिलने के लिए आज भी दो घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे बैठक स्थल पर नहीं आए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरजी कर मामले में गतिरोध को समाप्त करने के लिए उन्होंने जूनियर डॉक्टरों से बातचीत करने की तीन बार कोशिश की। सीएम ने कहा, हमारे पास जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था थी, हम उच्चतम न्यायालय की अनुमति से इसे उनके साथ साझा कर सकते थे लेकिन चूंकि आरजी कर मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए जूनियर डॉक्टरों की मांग के अनुसार उनके साथ बैठक का सीधा प्रसारण नहीं किया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि वह आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें माफ कर दूंगी क्योंकि हम बड़े हैं। मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि जूनियर डॉक्टरों के ‘काम बंद’ करने से 27 लोगों की मौत हुई है और राज्यभर में सात लाख मरीज परेशान हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *