नगर सैनिकों के पदों पर बंपर भर्ती: एक दशक बाद युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की तारीखें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(जे के मिश्र ) बिलासपुर। एक लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों के पदों पर बंपर भर्ती शुरू होने जा रही है, जिससे प्रदेश भर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। करीब दस साल बाद बिलासपुर संभाग में नगर सैनिकों की भर्ती की जा रही है। यह भर्ती 16 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगी। कुल 465 पदों पर युवाओं को अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 21,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

भर्ती प्रक्रिया और पदों का विवरण
इस बार अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के डीआईजी एसके ठाकुर के अनुसार 465 पदों में से 200 पद नगर सैनिकों के लिए और 265 पद महिला छात्रावासों में महिला नगर सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। भर्ती प्रक्रिया भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान में होगी, जहां प्रतिदिन 1500 अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें पुरुषों के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़ को छोड़कर बाकी तीनों प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं।

जिलों के अनुसार पदों का वितरण
बिलासपुर जिले के लिए 75 पद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों के लिए 25-25 पद आरक्षित किए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को तिथिवार कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं।

कलेक्टर और एसपी ने किया मैदान का निरीक्षण
कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने मंगलवार को भर्ती मैदान का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मैदान की समतलीकरण, घेराबंदी, बैरिकेडिंग, मेडिकल टीम, पेयजल, चलित शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, एसडीएम ज्योति पटेल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण दस्तावेजों की अनिवार्यता
दक्षता परीक्षण के लिए आने वाले उम्मीदवारों को जाति, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट, हेवी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, और खेलकूद प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र साथ लाने अनिवार्य हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment