दिसंबर से बेमेतरा में खुलेगा ओपन जेल, 200 कैदियों के रहने की होगी व्यवस्था

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

(जे के मिश्र, जिला ब्यूरो चीफ ) बिलासपुर l छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दिसंबर से एक नई ओपन जेल की शुरुआत होने जा रही है, जहां 200 कैदियों के रहने की व्यवस्था होगी। यह जानकारी राज्य शासन की ओर से हाई कोर्ट में पेश की गई जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दी गई। यह याचिका प्रदेश की जेलों में बढ़ती भीड़ और कैदियों के अमानवीय जीवन-स्थितियों को लेकर दायर की गई थी।

रायपुर और बिलासपुर में भी विशेष जेल का निर्माण

मुख्य सचिव द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र के अनुसार, रायपुर और बिलासपुर में भी विशेष जेलों का निर्माण किया जा रहा है। रायपुर में 4000 और बिलासपुर में 1500 बंदियों की क्षमता वाली जेलों का काम प्रगति पर है। साथ ही बेमेतरा में बन रही ओपन जेल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

जनहित याचिका पर हाई कोर्ट की सुनवाई

सोमवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने अदालत को जानकारी दी कि बेमेतरा में ओपन जेल का काम जल्द ही समाप्त हो जाएगा और दिसंबर तक इसे शुरू कर दिया जाएगा।

हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से रायपुर और बिलासपुर में चल रहे सेंट्रल जेल के विस्तार के काम की प्रगति पर भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में अगली सुनवाई 9 नवंबर को निर्धारित की गई है, जहां राज्य सरकार को विस्तृत जवाब प्रस्तुत करना होगा।

जेलों की बढ़ती भीड़ को लेकर सरकार गंभीर

प्रदेश की जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या और उनके लिए उपयुक्त सुविधाओं की कमी को देखते हुए, राज्य सरकार विशेष जेलों का निर्माण कर रही है। इससे जेलों में भीड़ को कम करने और कैदियों को बेहतर जीवन-स्थितियों की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *