विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, कहा- आज साबित हुआ पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। पूर्व रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कल कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इसके बाद कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जिसमें उन्होंने कहा, आज उनके कांग्रेस में शामिल होने से पता चल गया कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था।

बृजभूषण शरण सिंह गोंडा के डुमरियाडीह स्थित एक प्राइवेट स्कूल में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम मैं पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि,  ‘मेरे खिलाफ जब महिला पहलवानों ने आरोप लगाए थे। मैंने तभी बोल दिया था कि यह कांग्रेस की साजिश है। हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि कहा, ‘मैंने जो बात पहले दिन कही थी, आज भी उसी पर कायम हूं और आज वही बात पूरा देश कह रहा है। अब मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।’  ‘इस समय पूरा देश इंतजार कर रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह इस मुद्दे पर कुछ बोलें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार हरियाणा में चुनाव लड़ता है तो वह विनेश फोगाट को हरा देगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *