पगडंडी मार्ग में सायकल चलाकर विधायक जनक ध्रुव ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुचें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

० नदीपारा में विधायक ध्रुव ने चाक चलाकर मिट्टी का बर्तन बनाया, स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों का किया सम्मान

० आजादी के बाद अचानपुर और खाम्भाठा पहुंचने वाले जनक ध्रुव पहले विधायक

गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव गुरूवार को मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के पहुचविहीन ग्रामों में स्वंय सायकल चलाकर तीन किलोमीटर उबड़-खाबड़ पथरीले रास्तो में नदी नाले को पार कर पहुंचे तो ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला और ग्रामीणों ने गाजे बाजे फुलमाला और आतिशबाजी फटाखे फोडकर ऐतिहासिक स्वागत किया, जनक ध्रुव सुबह 10 बजे मैनपुर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम नदीपारा पहुंचे यहा कुम्हार समाज के वरिष्ठ उदेराम पांडे, जोगनी बाई पांडे एंव पुरे ग्रामवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया गांव के सभी गलियों में पैदल भ्रमण किया और कुम्हार समाज के लोगो के द्वारा विधायक से उन्हे मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलने की शिकायत किया ग्रामीणों के मांग पर विधायक ने गांव में सी.सी रोड, नाली निर्माण के साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यो जल्द ही विधायक मद से स्वीकृत करने की बात कही है, कुम्हार समाज के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाने वाले चाक को विधायक जनक ध्रुव ने चलाया और कई मिट्टी के बर्तन बनाया। नदीपारा स्टाप डेम के निरीक्षण करने पहुचे विधायक को ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा यहां लाखों रूपये के लागत से स्टाप डेम का निर्माण किया गया है लेकिन स्टाप डेम निर्माण वर्ष के दो वर्षो के भीतर ही टुट फुटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, विधायक ने तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन कर स्टाप डेम की मरम्मत करवाने कहा है, यदि स्टाप डेम की मरम्मत नही किया जाता तो आसपास के सैकड़ों एकड़ किसानों के खेत नदी में तब्दील होने का डर बना हुआ है, विधायक जनक ध्रुव ग्राम अचानपुर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका आत्मीयता के साथ स्वागत किया यहा माता बीजीपेडीन के दरबार मे पहुंचकर पुजा अर्चना किया और क्षेत्र में सुख शांति समृध्दि तथा खुशहाली की कामना किया।
उबड खाबड पगडंडी रास्ते में तीन किलोमीटर विधायक ने सायकल चलाकर पहुचा खाम्भाठा
अचानपुर से खाम्भाठा पहुंचने के लिए सड़क नही है, पगडंडी और पथरीली उबड खाबड तथा तीन नदी नालों को पार कर इस गांव में पहुच जाता है, ग्रामीणों के मांग पर विधायक जनक ध्रुव स्वंय सायकल चलाते हुए खाम्भाठा के लिए निकल पडे उनके साथ बडी संख्या में ग्रामीणों का काफिला के साथ सुरक्षा के जवान भी सायकल में खाम्भाठा पहुंचे आजादी के बाद खाम्भाठा पहुंचने वाला पहला विधायक जनक ध्रुव है, ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले कोई भी विधायक खाम्भाठा नही पहुचा था।
स्कूलों में पहुंचकर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया विधायक ने
मैनपुर, अचानपुर, नदीपारा, खाम्भाठा, देहारगुडा पहुचे विधायक जनक ध्रुव ने स्कूल एंव आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया और स्कूलों में आज स्वंय पहुचकर शिक्षक दिवस के अवसर पर साल, श्रीफल भेंट कर शिक्षकों का सम्मान किया अचानपुर आंगनबाडी भवन बेहद जर्जर स्थिति में जंहा बच्चे जान जोखिम में डालकर पढाई करने विवश हो रहे है विधायक जनक ध्रुव ने आंगनबाडी का निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया है।
स्कूली बच्चों के साथ माध्यन भोजन ग्रहण किया विधायक जनक ध्रुव ने
ज्ञात हो कि कल बुधवार को मैनपुर विकासखण्ड के पीपलखुंटा में माध्यन भोजन में छिपकली गिर जाने के कारण 23 छात्र छात्राए बीमार हो गए जिन्हे अमलीपदर अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया आज विधायक जनक ध्रुव ने स्वंय स्कूलों में माध्यन भोजन कर जायजा लिया और देहारगुडा में बच्चों के साथ बैठकर माध्यन भोजन किया साथ ही माध्यन भोजन में गुणवत्ता के साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है।
मैनपुर से नदीपारा, खाम्भाठा एंव देहारगुडा तक प्रधानमंत्री सडक का निर्माण किया जाऐगा – जनक ध्रुव
क्षेत्र के दौरे पर पहुचे विधायक जनक ध्रुव ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुर नदीपारा, अचानपुर, देहारगुडा, खाम्भाठा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सडक का निर्माण किया जायेगा इसके लिए संबधित अधिकारियों और मंत्री से मुलाकात कर जल्द सडक स्वीकृत कराई जायेगी उन्होने बताया कि इस क्षेत्र के ग्रामों में पहुचने के लिए सडक नही होने के कारण आज उन्हे जनता से मिलने सायकल से पहुचा है और मै लगातार पुरे क्षेत्र के ग्रामो का दौरा कर रहा हु जंहा भी जो समस्या आ रही है सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खेदू नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, नेयाल नेताम, रामसिंह नागेश, गजेन्द्र यादव, बलदेव नायक, बृजलाल सोनवानी, उकिया बाई, उदेराम, छन्नु साहू, उमांशंकर बेनुराम, दयाराम यादव, गीता ठाकुर, राधा ठाकुर, चेतन नागेश, विजय नागेश, श्यामा ध्रुव, पवन ठाकुर, श्यामा नागेश, बिलासो ध्रुव, एवती कश्यप, बालाराम ध्रुव, किशन मरकाम,उमा, बेनुराम पांडे, ऋषि पटेल, चित्रसेन पटेल, पवन दीवान, लोकेश साण्डे सहित बडी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *