राजधानी में साइबर फ्रॉड , शेयर बाजार में दोगुने मुनाफे का लालच देकर शिक्षक से ठग लिए 5.65 लाख रुपये

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। शेयर मार्केट में जल्दी और दोगुने मुनाफे का झांसा देकर एक शिक्षक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर के डीडी नगर निवासी अमिताभ त्रिपाठी पेशे से म्‍यूजिक टीचर हैं। जालसाज ने एक ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्लिकेशन के जरिए शिक्षक से पांच लाख 65 हजार रुपये की ठगी कर ली।

यह घटना तब शुरू हुई जब ठगी के शिकार शिक्षक को एक नए ट्रेडिंग एप की जानकारी मिली, जिसमें शुरुआती 15 दिनों के लिए मुफ्त ट्रेडिंग टिप्स दिए जा रहे थे। लालच में आकर उन्होंने एप पर अपना खाता बनाया और 25 हजार रुपये का पहला निवेश किया। इसके बाद उन्हें लगातार प्रीमियम मेंबरशिप के लिए प्रेरित किया गया और उन्होंने 5 हजार रुपये और जमा कर दिए।

मुनाफे के लालच में आकर शिक्षक ने अलग-अलग किश्तों में कुल 5 लाख 65 हजार रुपये निवेश कर दिए। ठगों ने एक बार उन्हें 20 हजार रुपये लौटाकर उनका विश्वास और पक्का कर दिया। इसके बाद उन्होंने आईपीओ खरीदने के नाम पर और अधिक पैसे जमा करने का दबाव बनाया। झांसे में आकर पीड़ित शिक्षक ने आठ लाख रुपये और जमा कर दिए।

शिक्षक के खाते में 33 लाख 65 हजार रुपये जमा थे, लेकिन ठगों ने निकासी सुविधा बंद कर दी, और जब उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क किया, तो उनसे और आठ लाख रुपये जमा करने की मांग की गई। इसके बाद शिक्षक को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *