अधिकारी अपने जिलों की देंगे रिपोर्ट…CM साय लगातार 2 दिन एसपी और कलेक्टरों की लेंगे मीटिंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रदेश के सभी एसपी और कलेक्टरों की कॉन्फ्रेंस लेने वाले है। अलग अलग मुद्दों को लेकर 12 और 13 सितंबर को न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री साय राज्य भर के कलेक्टर-एसपी की कांफ्रेंस लेंगे।

इस कांफ्रेस के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों इसमें शामिल होने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को सीएम साय कलेक्टरों की बैठक लेंगे। वहीं 13 सितंबर को पुलिस अधीक्षकों की क्लास होगी। इस दौरान अपराध, रेवेन्यू, आवास जैसे अलग अलग एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में सबसे लंबी चर्चा कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग और रेवन्यू डिपार्टमेंट पर होगी। इस कांफ्रेंस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

एसपी बताएंगे गैंग के खिलाफ कितनी कार्रवाई की

सीएम साय पुलिस अधीक्षकों की बैठक में मुख्य रुप से अपराधों की रोकथाम पर फोकस करेंगे। इस दौरान संगठित अपराध यानी गैंग्स के खिलाफ कितनी कार्रवाई की गई है। इसी तरह महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध तथा उसकी रोकथाम की जानकारी लेंगे तथा नशीले पदार्थों के रुट मैप, ड्रग्स डिस्पोजल, इसका नेटवर्क तथा नारकोटिक्स प्रकरणों आदि की रिपार्ट पेश करने कहा गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *