CG में ट्रेनें ठप : 15 गाड़ियां रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। त्योहारी सीजन के दौरान राज्य में ट्रेनों का रद्द होना जारी है। रेलवे अधिकारियों ने दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस समेत कुल 15 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। सिकंदराबाद डिवीजन में विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों पर नई लाइनों के लिए प्री-कमीशनिंग और कमीशनिंग का काम किया जाएगा।

बता दें कि, इसके परिणामस्वरूप 11 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की गई है, साथ ही दो ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, उत्तर रेलवे ने पलवल और न्यू पृथला जंक्शन यार्ड को जोड़ने वाले चल रहे काम के कारण दिल्ली रेल मंडल में चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि छह अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

* दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस (शहीद कैप्टन तुषार महाजन): ट्रेन नंबर 20847, दुर्ग से उधमपुर के लिए 11 सितंबर को रद्द रहेगी।
* उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (शहीद कैप्टन तुषार महाजन): ट्रेन नंबर 20848, उधमपुर से दुर्ग के लिए 6 और 13 सितंबर को रद्द होगी।
* दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 22867, जो दुर्ग से निजामुद्दीन के लिए रवाना होती है, 6, 10, और 13 सितंबर को रद्द रहेगी।
* निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 22868, निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए 7 और 14 सितंबर को रद्द की गई है।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी यह 6 ट्रेनें

* कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237): यह ट्रेन 5 से 16 सितंबर तक आगरा-मितावली-खुर्जा जंक्शन-मेरठ नगर होकर जाएगी।
* पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477): यह ट्रेन 4 और 15 सितंबर को आगरा-मितावली-खुर्जा जंक्शन-मेरठ नगर होकर चलाई जाएगी।
* अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238): यह ट्रेन भी 5 से 16 सितंबर तक आगरा-मितावली-खुर्जा जंक्शन-मेरठ नगर होकर चलेगी।
* योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस (18478): 6 से 17 सितंबर तक यह ट्रेन मेरठ नगर-खुर्जा जंक्शन-मितावली-आगरा होकर चलेगी।
* शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस (12550): 12 सितंबर को यह ट्रेन आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली छावनी-रेवाड़ी जंक्शन-अलवर जंक्शन-मथुरा होकर चलाई जाएगी।
* विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस (20807): 6, 7, 10, 13, और 14 सितंबर को यह ट्रेन आगरा-मितावली-गाज़ियाबाद-नई दिल्ली होकर चलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *