Ganesh Chaturthi : घर में कैसे करें भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना? इन बातों का रखें ध्यान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देशभर में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं . भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव का आगाज हो रहा है. गणेश उत्सव पर सार्वजनिक पूजा पंडाल के अलावा घरों में भी लोग बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं. आइये जानते हैं कि गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना की सही विधि क्या है.

घर में दाएं सूंड़ वाली गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. गणेश चतुर्थी के दिन किसी चौकी या सिंहासन पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर उसपर गणपति बप्पा को बैठाना चाहिए. उसके बाद वैदिक ब्राह्मणों की मदद से षोडशोपचार विधि से उनकी पूजा करनी चाहिए.

ब्रह्म मुहूर्त में करें स्थापना
बप्पा की स्थापना आप ब्रह्म मुहूर्त में करें तो यह और भी शुभकारी होगा. स्थापना के बाद 9 दिन उनकी पूजा करनी चाहिए. फिर अंनत चतुर्दशी को उनकी विदाई करनी चाहिए. इस दौरान प्रत्येक दिन उन्हें लड्डू,मोदक का भोग लगाना चाहिए.

इन चीजों लगाएं भोग
फल के रूप में उन्हें केला अति प्रिय है. इसलिए उन्हें केले का भोग जरूर लगाना चाहिए. इसके अलावा पीला फूल और दूर्वा की घास भी उन्हें चढ़ाना चाहिए. इसके अलावा गन्ना या गन्ने का रस भी उन्हें भोग लगाना चाहिए. इन सब के अलावा धान का लावा भी उन्हें अर्पण करना चाहिए.

जरूर करें गणेश सहस्त्रार्चन का पाठ
इसके अलावा बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के लिए गणेश चतुर्थी से लेकर अंनत चतुर्दशी के बीच गणेश सहस्त्रार्चन का पाठ जरूर करना चाहिए. इससे सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *