रायपुर : अभी अभी एक बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के आगामी चुनावों के लिए चुनाव घोषणा पत्र का कार्डिनेटर नियुक्त किया है।
इस भूमिका में, टीएस सिंहदेव इन राज्यों के लिए पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेंगे। यह जिम्मेदारी न केवल उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ उठाने का मौका है, बल्कि इन राज्यों में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने में भी अहम साबित हो सकती है।

टीएस सिंहदेव के इस नई भूमिका में आने के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर और बाहर से मिल रही प्रतिक्रियाओं पर भी नजर रखी जा रही है। पार्टी के लिए यह निर्णय कितना महत्वपूर्ण साबित होगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल, सिंहदेव के अनुभव और उनकी रणनीतिक सोच से पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167504
Total views : 8194734