
निर्मल अग्रवाल : मुंगेली- मुंगेली शहर की समस्त मोबाईल दुकानें आज पूर्णतः बंद रही। कुछ दिन पहले ही मुंगेली में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक आहूत की गई थी।
जिसमें व्यापारियों के हितों औऱ उन्हें होने वाली समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई थी। इसी तारतम्य में मुंगेली मोबाईल संघ द्वारा भी सर्वसम्मति से प्रत्येक माह की पहली तारीख को समस्त मोबाईल दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया था जिसका कड़ाई पूर्वक समस्त दुकानदारों ने पालन करते हुए एकजुटता का परिचय दिया।


मोबाईल संघ मुंगेली के अध्यक्ष विक्की लेडवानी ने कहा कि आज बन्द का प्रथम माह था इसलिए ग्राहकों को होने वाली परेशानी का हमें खेद है। परन्तु आने वाले माह तक प्रायः सभी को इस आशय की जानकारी हो जाएगी।

पूरे माह निरतंर अपने कार्यो को पूर्ण कर माह क्लोजिंग पश्चात नए माह की शुरुआत का 1 दिन आराम मिलने से व्यापारी अगले दिन से पुनः एक नई ऊर्जा के साथ अपने काम पे सुचारू रूप से लग जायेगा। उन्होंने जिले के अन्य सभी नगरों में सभी संघ ,इकाई से ऐसी रूपरेखा तैयार कर कार्य करने की अपील की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179858
Total views : 8211094