
शाजापुर (मुकेश शर्मा) : पोलायकला पुलिस चौकी के अंतर्गत एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगभग एक महीने से फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत के आदेशानुसार, एडिशनल एसपी टी.एस. बघेल और शुजालपुर एसडीओपी पिंटू बघेल के निर्देश पर, थाना प्रभारी अवंतीपुर बडोदिया घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।
पुलिस द्वारा लगातार तलाशी के बाद, आरोपी ने खुद को पोलायकला पुलिस चौकी पर आत्मसमर्पण कर दिया।
आरोपी अनिल पिता दुर्गा प्रसाद सोलंकी (उम्र 20 वर्ष, निवासी इछावर, जिला सीहोर) पर धारा 137(2) इजाफा 64(1), 64(2), 96(3)(1), 5L 6 के तहत दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को कल सोमवार को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232020
Total views : 8278468