
(शैलेश शर्मा) : नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिसदा में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध हालत में कार के साथ पकड़ा, जिसके पास से अवैध देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है।
घटना 31 अगस्त 2024 की है, जब पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में, नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। रात करीब 3:30 बजे, ग्राम मिसदा के पास पुलिस की नजर एक संदिग्ध नीली रंग की बलेनो कार पर पड़ी, जिसमें एक युवक बैठा हुआ था।
हमने रात में गश्त के दौरान मिसदा गांव के पास एक बलेनो कार खड़ी देखी। शक होने पर हमने युवक से पूछताछ की, लेकिन वह आनाकानी करता रहा। जब हमने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम गुलशन उर्फ दीपांशु वर्मा बताया, जो रायपुर का रहने वाला है।

तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह हथियार रायपुर के सिलतरा क्षेत्र से खरीदा था।
गिरफ्तार युवक गुलशन उर्फ दीपांशु वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हमने आरोपी के पास से बलेनो कार, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एप्पल का मोबाइल बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, एसआई रमेश एक्का, प्र.आर. मथुरा प्रसाद केशी, जनक राम कश्यप, अनिल कुरे, और बलराम यादव का विशेष योगदान रहा।
नवागढ़ पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराधियों में एक बार फिर से कानून का डर पैदा कर दिया है। इसी के साथ, इलाके की सुरक्षा को लेकर पुलिस की मुस्तैदी भी सामने आई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179854
Total views : 8211086