रायगढ़ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कुर्रा गुफा तक पहुंची बिजली ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की थी मांग..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


शैलेश शर्मा  : रायगढ़ :  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के पहल पर आम लोगों की सहूलियत के लिए ग्राम पंचायत बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप में आमजनों की समस्याओं पर संज्ञान लेकर तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर लैलूंगा के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कुर्रा गुफा में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रा निवासी भास्कर बेहरा एवं समस्त कार्यकर्ता गण ऐतिहासिक गुफा एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुर्रा में विद्युतीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आवेदन दिए थे।

उन्होंने कहा कि यहां बिजली व्यवस्था न होने से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कैंप कार्यालय की पहल पर उक्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की गई एवं विद्युत विभाग द्वारा वहां कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

बिजली की व्यवस्था होने पर वहां के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इसी तरह 4 वर्षीय बच्ची की कुआं में डूबकर हुई असामायिक मृत्यु पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर अविलंब 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ज्ञात हो कि रायगढ़ जिले के तहसील मुकडेगा, ग्राम-सिहारधार के  ललिता यादव पति डिलेश्वर यादव की 4 वर्षीय पुत्री की मृत्यु 22 अगस्त 2023 को कुआं में डूबने से हुई थी।

जिसके संबंध में परिजनों ने आर्थिक सहायता राशि के लिए 24 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन दिए थे। कैंप कार्यालय के निर्देशन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कार्यालय कलेक्टर, रायगढ़ द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत 2 अगस्त 2024 को 4 लाख रुपये की सहायता राशि परिजनों को स्वीकृत की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *