हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आगमन, पुरातात्विक स्थल का भ्रमण ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली – श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप, जो अपनी पुरातात्विक, धार्मिक और जैव-विविधता के लिए प्रसिद्ध है, पर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री,  टंकराम वर्मा का आगमन हुआ। उनके द्वारा  द्वीप क्षेत्र का भ्रमण कर इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। 

द्वीप के 18 मंदिरों ,श्री गणेश मंदिर,धूमनाथ, राधाकृष्ण मंदिर एवं पुरातात्विक अवशेषों  का अवलोकन किया और वहाँ की धार्मिक परंपराओं तथा जैव-विविधता के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने रामाश्रय में संत रामरूपदास महात्यागी से  आशीर्वाद प्राप्त कर इस पवित्र स्थल की धार्मिक महत्ता को और अधिक समझा।

इस अवसर पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति के पदाधिकारी जीवन लाल कौशिक, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, मनीष साहू, डब्लू सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भरोसा राम ठाकुर और नायब तहसीलदार शशि नायक, जिला खेल अधिकारी पाल, थाना प्रभारी, थाना सरगांव उपस्थित थे।


राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा द्वीप के विकास हेतु 50 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा करते हुए अनुविभागीय अधिकारी को कार्य का स्टीमेट तैयार करवाने हेतु निर्देशित किया।

इस मौके पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी भारी संख्या में उपस्थित होकर मंत्री जी का स्वागत किया और उनकी इस यात्रा को सफल बनाने में योगदान दिया। इस यात्रा से श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को और अधिक पहचान मिलेगी और इसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *