ओपी जिंदल स्कूल में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दी गई ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी……

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : रायगढ़ :  पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी अनामिका जैन के मार्गदर्शन पर आज 31 अगस्त 2024 को ओपी जिंदल स्कूल नलवा में महिला सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा और उनके स्टाफ ने स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ और विभिन्न महिला संबंधी अपराधों के बारे में जानकारी देना था। 

सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रकार और उनसे बचाव के तरीकों पर भी चर्चा की। बच्चों को अभिव्यक्ति ऐप, डायल 112 की जानकारी दी गई। 

इस दौरान अपने सवाल पूछे, जिनका उत्तर अधिकारियों ने स्पष्ट और सरल भाषा में दिया, ताकि वे इन महत्वपूर्ण मुद्दों को अच्छी तरह समझ सकें। कार्यक्रम में बच्चों में सुरक्षा और जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना था, ताकि वे किसी भी असुविधाजनक स्थिति में सही प्रतिक्रिया दे सकें।

इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को आत्मरक्षा के महत्व और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में 673 स्कूली बच्चे, अध्यापकगण और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *