मंत्री राजवाड़े के जेठ पर FIR…नशे में की थी  पुलिस से बदसलूकी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जेठ राजू राजवाड़े और साथी राजू सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है। अंबिकापुर में दोनों ने नशे की हालत में पुलिसकर्मी और बस कर्मचारी से बदसलूकी की थी। बस कर्मचारी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है, जबकि पुलिसकर्मी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है।

बस कर्मचारी का आरोप है कि 25 अगस्त की रात राजू राजवाड़े और राजू सिंह अपनी कार को बस स्टैंड पर लगाकर शराब पी रहे थे, जिसकी वजह से जाम लग गई। कार नहीं हटाने से विवाद बढ़ गया। बस कर्मचारी ने कहा कि राजू राजवाड़े और राजू सिंह ने गाली-गलौज और धमकी भी दी।

विवाद के बाद पुलिसकर्मी राजू राजवाड़े और राजू सिंह को बस स्टैंड पुलिस चौकी ले आई थी। इस दौरान राजू राजवाड़े ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जेठ बताते हुए उनसे बात कराने कहा। पुलिस ने दोनों की जांच कराई और छोड़ दिया था।

जांच रिपोर्ट में राजू राजवाड़े और राजू सिंह नशे की हालत में मिले थे। प्रधान आरक्षक देव नारायण नेताम ने राजू राजवाड़े के खिलाफ हुज्जत और गाली-गलौज करने के साथ ही वर्दी का बैच नोच लेने की शिकायत की थी।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन, गाली-गलौज और धमकी देने की धारा 296, 351(2) और आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) के तहत FIR दर्ज की गई है। सरगुजा SP योगेश पटेल ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने FIR को ऑनलाइन नहीं किया है।

सरगुजा एसपी योगेश पटेल के मौखिक निर्देश पर शिकायतकर्ता हेड कॉन्स्टेबल देव नारायण नेताम को लाइन भेज दिया था। मामले में किरकिरी के बाद एसपी ने हेड कॉन्स्टेबल को कोतवाली थानाक्षेत्र से हटाकर गांधीनगर थाने में पदस्थ कर दिया है।

मामले का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा था कि मैडम आपके रिश्तेदारों को काबू में रखें, आम जनता परेशान होती है। कांग्रेस के हमलावर होने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा था कि जो दोषी होंगे-उन पर कार्रवाई होगी। चाहे हमारे घर के हों या किसी के भी घर के हों गलत का परिणाम भुगतना ही पड़ेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *