दो नवनिहालों की माँ अलका को मिला स्वर्ण पदक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गौतम बाल बोंदरे  : बिलासपुर साई धाम निवासी कुशल गृहिणी अलका तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की एम हिंदी की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अलका को विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति  रमेन डेका एवं न्यायमूर्ति सर्वोच्च न्यायालय  प्रशांत मिश्रा द्वारा स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्रा अलका तिवारी ने बीएलटी महाविद्यालय रतनपुर से एम ए हिंदी की परीक्षा स्वाध्यायी छात्रा के रूप में दी थी। अलका हिंदी साहित्य में विशेष रुचि रखती हैं। साहित्य में वर्णित जीवन मूल्यों एवं साहित्यकारों की प्रेरणादायक रचनाओं को अपनी सफलता का मूलमंत्र मानती हैं।

विदित हो कि अलका एक कुशल गृहिणी हैं। वे बताती हैं कि घर की समस्त जिम्मेदारियों के साथ दो छोटे बच्चों डेढ़ वर्षीया शानवी एवं 4 वर्षीय शान की देखरेख के मध्य अध्ययन करना बहुत चुनौतीपूर्ण था, परंतु हिंदी विषय के प्रति उनकी रुचि ने उन्हें अध्ययन में बहुत सहायता की।

वे बच्चों के सोने के बाद देर रात तक पढ़ाई करती रहीं। अलका की यह उपलब्धि गृहणियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है। भविष्य में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर प्राध्यापक बनना अलका का लक्ष्य है।

अलका की इस सफलता पर उनके पिता बद्री विशाल तिवारी माता ऋषि तिवारी भाई विनय विशाल तिवारी के साथ साथ पूरा परिवार एवं साई धाम कॉलोनी बिलासपुर में हर्ष का माहौल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment