एसपी ने किया सरकंडा थाने का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र :-बिलासपुर: सरकंडा थाने के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजनेश सिंह ने अपराध नियंत्रण पर जोर दिया और पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। एसपी सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने और जनता के साथ मिलकर काम करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्टाफ की जांच की और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्त करने, नशे के खिलाफ अभियान चलाने और पीड़ितों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से परेड करने और जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका तत्काल समाधान करने के लिए भी कहा। एसपी ने विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात जवानों को अपने कार्य में सुधार करने और उन्हें पुरस्कृत भी किया।

आगामी त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एसपी रजनेश सिंह ने बिलासागुड़ी में डीजे संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में एसपी ने डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण के संबंध में माननीय न्यायालयों और ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने साफ कहा कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिंह ने डीजे संचालकों को चेतावनी दी कि वे प्रशासन द्वारा तय की गई समय सीमा के भीतर ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करें और निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करें। बैठक में एएसपी उमेश कश्यप और एसडीएम पीयूष तिवारी सहित कई पुलिस अधिकारी और डीजे संचालक मौजूद थे।

समय सीमा का पालन: डीजे संचालक केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही डीजे बजा सकेंगे।

केवल उन कार्यक्रमों में डीजे का उपयोग किया जा सकेगा जिनके लिए सरकार से अनुमति प्राप्त हो।

डीजे संचालकों को अपने साथ एक ऑपरेटर रखना होगा जो यह सुनिश्चित करे कि डीजे की आवाज तय सीमा के भीतर रहे।

प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाहनों में गलत तरीके से डीजे लगाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एसपी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों और डीजे संचालकों को निर्देश दिया है कि वे कानून का पालन करें और अपराध तथा ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मिलकर काम करें। इस तरह के सख्त कदम उठाकर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment