ट्रेनें फिर हुई रद्द, इस रूट की इतनी ट्रेने रद्द ,देखें सूची

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर :  बिलासपुर-झारसुगुडा के बीच तीसरी/चौथी रेल लाइन इस रेलवे की एक महत्वपूर्ण तथा  व्यस्त रेल मार्ग है, जो  इस पूरे क्षेत्र को पूर्व भारत से जोड़ती है । परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है ।

इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों की समय बद्धता में वृद्धि होगी । इसी दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए बिलासपुर से झारसुगुडा के बीच तीसरी/ चौथी लाइन का कार्य किया जा रहा है । इसके अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुडा सेक्शन के भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा । 

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है । इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया-रायगढ़ सेक्शन में भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन को कनेक्टिविटी का कार्य एवं इस सेक्शन में तीसरी / चौथी लाइन में विद्युतीकृत का कार्य किया जायेगा ।

  यह कार्य दिनांक 10 से 22 सितम्बर,  2024 तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी । प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार हैः-
*रद्द होने वाली गाडियां:-*
1. दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
2. दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
3. दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
4. दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
5. दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी  ।
6. दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
7. दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
8. दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटा  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
9. दिनांक 10, 13, 17 एवं 20  सितम्बर, 2024 को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10. दिनांक 10, 14, 17 एवं 21  सितम्बर, 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11. दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
12. दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
13. दिनांक 14 एवं 21 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
14. दिनांक 16 एवं 23 सितम्बर, 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
15. दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
16. दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
17. दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी
18. दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

*परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ :-*
19. दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।   
20. दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक मुंबई से चलने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।   
21. दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा–पुणे आजाद हिन्द  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।   
22. दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।   
23. दिनांक 09, 12, 16 एवं 19 सितम्बर, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर–एलटीटी  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।   
24. दिनांक 11, 14, 18 एवं 21 सितम्बर, 2024 को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
  
*बीच में समाप्त होने वाली गाडियाँ :-*
25. दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर  को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं बिलासपुर से ही 08862 झारसुगुडा-गोंदिया मेमू पैसेंजर  बनकर गोंदिया के लिए रवाना होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं  झारसुगुडा के बीच रद्द रहेगी ।
26. दिनांक 10, 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19 एवं 21 सितम्बर, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन– रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
27. दिनांक 12, 13, 14, 16, 18, 19, 20, 21 एवं 23 सितम्बर, 2024 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान यह बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *