मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

( शैलेश शर्मा ) रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस ने आज मारपीट मामले के फरार आरोपी आदतन बदमाश संदीप नेताम उर्फ शाकाल को कयाघाट, जूटमिल पर दबिश देकर गिरफ्तार किया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

  

आरोपी संदीप नेताम उर्फ शाकाल और उसके दो साथियों के विरूद्ध  दिनांक 26.07.2024 को थाना चक्रधरनगर में गोकुल जायसवाल द्वारा मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, गोकुल ने बताया कि वह जमुना इन चौक शराब भट्टी के पास मूंगफली और मुर्रा चना बेच रहा था। रात्रि करीब 09.30 बजे इसका बेटा अर्पित जायसवाल दुकान बंद कराने में मदद करने आया.

उसी समय पंजरी प्लांट के तीन लड़के – मूनशाद खान, शाकाल और उसका एक दोस्त आये और शराब पीने के लिए 500/- रूपये मांगे, नहीं देने पर झगड़ा करते हुए ठेले में रखे मूंगफली व मुर्रा को फेंक दिये और ठेले का बल्ब भी तोड़े, तब अर्पित जायसवाल उन्हें मना किया तो मूनशाद खान और शाकाल ने चाकू निकाल लिये और गाली गलौज कर मारपीट किये ।

घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में अप.क्र. 347/2024 धारा 119(1),296,351(2),118(1),3(5) बीएनएस दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, जो घटना दिनांक से ही फरार थे।

दिनांक 06.08.2024 को मुखबिर सूचना पर आरोपी मुनशाद खान को पंजरी प्लांट के पास गिरफ्तार किया गया जिसके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

फरार आरोपी संदीप उर्फ शाकाल और अतुल रात्रे की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 27.08.2024 को मुखबिर सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपित संदीप उर्फ शाकाल को कयाघाट के पास दबिश देकर पकड़ा और थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना दिनांक को अपने साथी मुनशाद खान और अतुल रात्रे के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया।

आरोपी सदीप नेताम उर्फ शाकाल पिता स्व.रूप सिंह नेताम उम्र 27 वर्ष साकिन रेलवे कालोनी सोनकर पारा थाना जुटमिल जिला रायगढ़ आदतन बदमाश प्रवृत्ति का आरोपी है, पूर्व में भी पुलिस कई संगीन मामलों में आरोपित को चालान की है ।

आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, मामले के एक अन्य फरार आरोपी अतुल रात्रे की पतासाजी जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *