अभियान चलाकर बनाएं शतप्रतिशत हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड: कलेक्टर…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(निर्मल अग्रवाल ) : मुंगेली -कलेक्टर  राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजना है। घर-घर जाकर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाएं।

इस कार्य में उन्होंने मितानिनों का सहयोग लेने की बात कही। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सप्लाई चैन में गैप को दूर करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर देव ने जिला शिक्षा अधिकारी को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम का विश्लेषण करने तथा कम प्रगति वाले स्कूलों में बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लास लगाने के लिए कहा ताकि शैक्षिक प्रगति में बच्चे पीछे ना रहे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल, वनमंडलाधिकारी  संजय यादव मौजूद रहे।

खराब सड़कों का प्राथमिकता से मरम्मत करने के दिए निर्देश….

कलेक्टर राहुल देव ने जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत खराब सड़कों के मरम्मत कार्य के संबंध में भी जानकारी ली तथा धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने टीम बनाकर मरम्मत योग्य सड़कों का निरीक्षण करने तथा खराब सड़कों का प्राथमिकता से मरम्मत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

इस दौरान उन्होंने समग्र शिक्षा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल में भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा।

कार्य में लापरवाही बरतने पर कई अधिकारियों को नोटिस जारी…..

कलेक्टर  राहुल देव ने समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनदर्शन एवं महत्वपूर्ण प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने पर जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस थमाया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर लोरमी एवं पथरिया जनपद पंचायत सीईओ और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की धीमी प्रगति पर कौशल विकास योजना के प्रभारी सहायक संचालक को नोटिस जारी किया। उन्होंने आत्मानन्द स्कूल में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति तथा उचित जानकारी नहीं देने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ई. ई. पडवार को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

शतप्रतिशत हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने दिए निर्देश….

कलेक्टर  देव ने महतारी वंदन योजना के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की तथा पूरी तत्परता से कार्य करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग से पेंशन योजना के संबंध में जानकारी ली तथा लंबित पेंशन प्रकरणों के समय पर निराकरण करते हुए पात्र लाभार्थियों को इसका शतप्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार उन्होंने पीएम जन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, आवास एवं फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए समय-सीमा में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….

कलेक्टर राहुल देव ने जनदर्शन, कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत आवेदन कॉल सेंटर, मुख्यमंत्री जनदर्शन आदि के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और सभी प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर  मेनका प्रधान एवं अजीत पुजारी, एसडीएम मुंगेली पार्वती पटेल, एसडीएम पथरिया  बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *