
(शैलेश शर्मा) : घरघोड़ा : घरघोड़ा से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम झरियापाली की एक महिला ने गांव के ही कैलाश दासे नामक व्यक्ति द्वारा बदनीयती से छेड़छाड़ करने की शिकायत घरघोड़ा थाने में दर्ज कराई है । पीड़िता के शिकायत अनुसार कैलाश दासे जो कि झरियापाली का ही निवासी है लम्बे समय से महिला पर बुरी नजर रखते हुए पीड़िता को परेशान करता रहा है ।
पीड़िता के बयान अनुसार मार्च 2024 से आरोपी बुरी नीयत से महिला को येन केन प्रकारेण परेशान करता रहा है कभी रात में घर का दरवाजा खटखटाना और दरवाजा खोलने बोलना तो कभी राह चलते फब्तियाँ कसने जैसे कृत्यों से पीड़िता तंग आ चुकी थी । अंततः पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया और पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने में नामजद शिकायत दर्ज करवा दी है ।
*पीड़िता की शिकायत पर बीएन एस की धारा 79 दर्ज*
पीड़ित महिला द्वारा दिए गए बयान अनुसार हमेशा की तरह 15 अगस्त के रोज भी आरोपी द्वारा बीच सड़क पर महिला को कहां जा रही हो जाने……..कह कर गंदे इशारे किए गए महिला ने बताया कि आरोपी लंबे समय से महिला पर बुरी नजर रखे हुए था एवं उस पर फब्तियाँ कसता रहता था ।
महिला के अनुसार आरोपी द्वारा लगातार की जा रही छेड़खानी पीड़िता भयभीत है और अपने घर से निकलने में भी डरने लगी है अब पुलिस में रिपोर्ट लिखने के बाद महिला को उम्मीद है।
कि उसे न्याय मिलेगा और रोज-रोज के छेड़खानी से राहत भी ।इससे पहले भी इसी प्रकार के अश्लील कृत्य का आरोप इस पर लग चुके हैँ किन्तु आपसी सुलहनामे के वजह से वें मामले थाने तक नहीं पहुंची..!
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188564
Total views : 8222929