शव वाहन के लिए राशि की मांग की शिकायत के लिए नंबर्स किए गए जारी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : रायगढ़ :  रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जिला अस्पताल से शव वाहन में मरीज के पार्थिव शरीर को घर तक छोडऩे के लिए वाहन की व्यवस्था है। मुक्तांजलि शव वाहन की सुविधा टोल फ्री नंबर 1099 पर कॉल कर के ली जा सकती हैं। यह सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क है। किंतु यदि वाहन से शव छोडऩे के एवज में किसी भी प्रकार की राशि की मांग की जाती है.

तो इस संबंध में शिकायत करने के लिए कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर नोडल अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से  रघुनाथ शर्मा 88395-94227 और जिला अस्पताल से  देवेन्द्र गुर्जर को 9826040108 पर कॉल कर के शिकायत कर सकते हैं।

कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने बीते दिनों जिले के दो प्रमुख अस्पतालों मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल से पार्थिव शरीर ले जाने के लिए शव वाहन नि:शुल्क मुहैय्या कराया जाता है।

लेकिन कई बार वाहन चालकों या स्टाफ  द्वारा शव को छोडऩे के लिए पैसे की मांग किए जाने की शिकायत मिली है। यह बेहद आपत्तिजनक है। इस पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने दोनों अस्पतालों से इसके लिए एक-एक नोडल अधिकारी बनाते हुए उनके फोन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हुए थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *