कलेक्टर ने किया सिम्स अस्पताल का निरीक्षण,मरीज के परिजनों के लिए टीवी लगाने दिए निर्देश…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे इलाज,भोजन एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मरीजों के परिजनों के मनोरंजन के लिए कीचन शेड में एक टीव्ही लगाने के निर्देश दिए।

कीचन शेड के ही एक कोने में छोटी सी चाय-बिस्किट की दुकान भी लगाने को कहा ताकि उन्हें बार-बार बाहर जाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने अस्पताल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी अवलोकन कर अधिकारियों को समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा है।


 कलेक्टर श्री शरण ने आज सवेरे लगभग 1 घण्टे तक सिम्स अस्पताल की विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में एक जगह पर हो रहे जल जमाव की समस्या को दूर करने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। पंजीयन काउन्टर पहुंचकर व्यवस्था का अवलोकन किया।

बड़ी संख्या में मौसमी बीमारियों का इलाज कराने इन दिनों मरीज सिम्स पहंुच रहे हैं। स्वाईन फ्लू, मलेरिया एवं डायरिया के ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने स्वाईन फ्लू बीमारी की जानकारी देने के लिए डेडिकेटेड कॉल सेन्टर स्थापित कर नम्बर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दिन में कम से कम तीन बार  सभी टॉयलेट की साफ-सफाई किया जाये।


श्री शरण ने पंजीयन कक्ष में ऊपर निर्मित नये वार्ड में एसी एवं एक्जॉस्ट की व्यवस्था दो दिन में करने के निर्देश दिए। फिलहाल यहां त्वचा, रजित एवं कुष्ठ रोग की ओपीडी संचालित की जा रही है। उन्हांेने लिफ्ट, व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर की भी समीक्षा की।

बताया गया कि मरीजों  के आने-जाने के लिए अस्पताल में छह लिफ्ट स्थापित हैं, जिनमें 4 चालू हालत में हैं। अन्य दो बिगड़े लिफ्ट को दो सप्ताह में चालू करने को कहा है। उन्होंने लेबर वार्ड का भी निरीक्षण किया। जच्चा-बच्चा के सेहत एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित विभागीय अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *