गैंगरेप मामले में फरार एक नाबालिग आरोपी की उड़ीसा के जंगलों में मिली लाश,   पुलिस टीम मौके पर रवाना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(शैलेश शर्मा ) रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगे पुसौर तहसील में बीते 19 अगस्त राखी की रात घटित गैंगरेप की वारदात से जहां रायगढ़ सहित समूचा प्रदेश स्तब्ध हैं वही अब इस वारदात से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे पुसौर अंचल के केसाईपाली गांव में मातम पसर गया है.

बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल एक फरार नाबालिग आरोपी की उड़ीसा के सरायपाली जंगल में लाश मिली हैं। मृत नाबालिग के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अचानक फरार नाबालिग आरोपी की मौत पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो गैंगरेप के वारदात में शामिल एक फरार नाबालिग आरोपी की मौत की खबर मिल रही है । सामूहिक बलात्कार का फरार नाबालिग आरोपी की मौत की खबर लगते ही पुसौर थाने की एक टीम उड़ीसा रवाना हो गई है ।

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए करेंट की चपेट में आने से नाबालिग आरोपी की मौत हुई है तो वही कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि गैंगरेप की वारदात में नाम आने से नाबालिग आरोपी सदमे में था ।


इस घटना के बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सामूहिक बलात्कार मामले में शामिल फरार नाबालिग की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वो घटना के बाद छुपने के लिए उड़ीसा राज्य के रेंगाली थाने में आने वाले ग्राम सरायपाली के जंगलों में छुप कर पुलिस से बच रहा था लेकिन जंगल के एक खेत में सुअरो को मारने के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट मे आने से उसकी मौत हो गई है। मृतक सत्रह साल का है।


बहरहाल फरार नाबालिग आरोपी की अचानक मौत हो जाने से गैंगरेप का यह मामला और भी पेचीदा होते नजर आ रहा है फिलहाल उड़ीसा की रेंगाली थाने की पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। वही जानकारी मिलते ही रायगढ़ जिले से भी एक जांच टीम मौके पर रवाना हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *