(जे के मिश्र) : बिलासपुर : संभागायुक्त नीलम नामदेव एक्का ने बेलपान (तखतपुर) रीपा का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अलग-अलग उद्यम एवं सेवा केन्द्र संचालित कर रहे उद्यमियों और महिला समूहों की इकाईयों का अवलोकन कर उनका मनोबल बढ़ाया।
संचालित गतिविधियों की जानकारी लेकर इन्हें और ज्यादा लाभकारी बनाने के लिए कुछ उपयोगी सुझाव भी दिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत श्री एक्का ने रीपा परिसर में जामुन के पौधे भी लगाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान एवं एसडीएम डॉ. ज्योति पटेल, उपायुक्त अर्चना मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Author: Deepak Mittal









