महिला रक्षा टीम ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला अपराध, सुरक्षित यातायात और मोबाइल के दुष्प्रभावों पर दी विशेष जानकारी…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(शैलेश शर्मा ) : रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पटेलपाली में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा ने छात्रों को “गुड टच-बैड टच” की अवधारणा काे डेमो देकर समझाया गया, जिससे वे अपने व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारों को समझ सकें।

इसके साथ ही, महिला संबंधी अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाने जानकारी दिया गया । बच्चों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार सुरक्षित यातायात नियमों का पालन कर वे सड़क पर सुरक्षित रह सकते हैं।

इस कार्यक्रम में मोबाइल फोन के बढ़ते दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि किस प्रकार मोबाइल का अत्यधिक और अनुचित उपयोग उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

एएसआई मंजु मिश्रा ने  कार्यक्रम में बच्चों के साथ बातचीत कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 की जानकारी दी गई

डीएसपी अनामिका जैन के मार्गदर्शन में इस प्रकार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज और छात्रावासों में महिलाओं और बच्चों को विभिन्न अपराधों के प्रति सतर्क किया जा रहा है।

जागरूकता कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक मालती कंवर और महिला आरक्षक प्रीति यादव ने प्रमुख भूमिका निभाई  ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *