आरक्षण कोटे पर कोटा sc/st/obc के हितों के विरुद्ध,मुंगेली में बंद को पूर्ण समर्थन ,सरगांव में निकली विरोध रैली …

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(निर्मल अग्रवाल  ) : मुंगेली – माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 01/08/2024 को पंजाब राज्य बनाम दविन्दर सिंह व अन्य के फैसले में अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जन जाति समूह के कोटे के अंदर कोटा निर्धारण करने का अधिकार राज्यों को एवं क्रीमीलियर लागू करने का फैसले लिया गया है।

उक्त फैसले के विरोध में दिनांक 21 अगस्त 2024 दिन बुधवार को भारत बंद का आहवान किया गया था। दिनांक 21 अगस्त 2024 दिन बुधवार को भारत बंद का पंजीकृत सामाजिक संस्थायें – सर्व आदिवासी समाज, प्रगतिशील सतनामी समाज, छत्तीसगढ मेहर समाज ने समर्थन किया था।


इसी परिप्रेक्ष्य में जंहा छत्तीसगढ़ में बंद का मिला जुला असर रहा वंही मुंगेली जिले में 1 -2 स्थानों को छोड़कर बन्द को पूर्ण समर्थन मिला।

प्रातःकाल से ही बसों के पहिए थम गए थे। मुंगेली शहर ने अपनी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से बंद रख शान्ति भावना से समर्थन प्रदान किया। जिले के लोरमी , पथरिया विकासखण्ड में भी बंद का अच्छा खासा असर देखने को मिला वहीं उपरोक्त संगठनों के परिपालन में भारत महाबंद में सरगांव परिक्षेत्र के सामाजिक अनुसांगिक संगठन ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान / परिवहन सेवाऐं / कामगार संस्थाये / शैक्षणिक संस्थाऐं प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रखने आह्वान किया था ।

साथ ही थाना सरगांव क्षेत्र के नगर पंचायत सरगाव में सतनाम भवन बस स्टैण्ड सरगांव से आदिवासी भवन पथरिया मोड सरगांव तक एवं वापसी सतनाम भवन बस स्टैण्ड सरगांव तक इस अवसर पर ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया गैंदराम नेताम,रामकुमार मरावी,मेहर समाज सरगांव से रामफल लहरी,महेंद्र पठारी,ललित पठारी सतनामी समाज सरगांव से राधेश्याम मारखण्डे,राजेश टंडन,नारायण बंजारे के नेतृत्व में रैली निकाला और महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रभारी तहसीलदार सरगांव विकास गढ़ेवाल को ज्ञापन सौंपा।

साथ ही स्थानीय प्रशासन से आरआई सम्मान ठाकुर थाना प्रभारी सरगांव संजय राजपूत, एएसआई अजय चौरसिया, प्रधान आरक्षक राजकुमार जांगड़े, ज्वाला ढिंडोरे,रजनी मोहले तैनात रहे। इस अवसर पर मोहभठा से राजेश टंडन,पुनीत राम दिघे,बिहारी लाल,जितेंद्र दिव्य,धर्मेंद्र दिव्य,ओमप्रकाश कोशले, शुभम महिलांगे, जनकु चतुर्वेदी,छोटू दिवाकर,राकेश्वर जोशी,सुभाष जोशी,सत्या ओगरे,राजेन्द्र घृतलहरे,राहुल घृतलहरे, रोहित आदिले,नानू जोशी,राजू चतुर्वेदी,रवि रात्रे,राजकुमार टंडन, सरगांव से मोहन लहरी,सरोज काठले,ललित पठारी,परमेश्वर बंजारे,बलजीत सिंह कांत, मोतीलाल अनंत,राधेश्याम मारखण्डेय,छेदू रात्रे,रामनाथ रात्रे,गंगाप्रसाद मारखण्डेय,कार्तिक बघेल,विक्की मारखण्डेय,विक्की रात्रे,सुनीत बंजारे,सुनीता रात्रे,कतवारा   बघेल,उर्मिला पठारी, कामला रात्रे,संजना मारखण्डेय,आकांशा मारखण्डेय,प्रेम रात्रे,गिरजाशंकर जलबावरे,अशोक पठारी,
बद्री प्रसाद कोशले,मदन गेंदले,रुद्राक्ष पठारी, राघव पठारी क्षेत्र से नारायण बंजारे ,पुरुषोत्तम गायकवाड, छेदू रात्रे, श्याम सुंदर बंजारे, प्रितम गायकवाड़ व्यास नारायण गेंदले, सुनील जांगड़े, जागेश्वर गहरे, नीरज वर्मा,साहिल बंजारे, सुनील बंजारे,शिव कुमार टंडन,गेंदराम नेताम(अध्यक्ष),रामकुमार मरावी(उपाध्यक्ष) रोहित छेडीहा (सचिव)रामचरण मारकाम (मीडिया)नाथूराम ध्रुव,नरेश मरावी, बैदराम ध्रुव कन्हैया ,फागुराम ध्रुव,बोधराम नेताम,लख्नु  ध्रुव सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *