फर्जी क्राइम ब्रांच आफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.08.24 को प्रार्थी कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी काली मंदिर सिरगिटटी का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.08.24 को रात्रि करीब 09ः00 बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि 13.08.24 के दोपहर 12 से 01 बजे के बीच 04 पुरुष एवं 02 महिला घर मे घुस गये और अपने आप को क्राइम ब्रांच का आ्फिसर होना बताकर गले मे परिचय पत्र लटकाये हुये थे और घर मे महिलाओ को यहा से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी दे रहे थे।

और इनके घर मे सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढुढने लगे और पेटी को लेकर अज्ञात चोर भाग गये प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दिया तब विधा प्रकाश पाण्डेय बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियो की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुये ।

सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहयता से आरोपियो के शहर में ही छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर फर्जी क्राइम ब्रांच गिरोह के 02 महिला सदस्यो को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुई राशि मे से आरोपिया सिंधु वैष्णव से 20 लाख एवं  रानी बैरागी से 10 लाख कुल 30 लाख रुपये जप्ती किया गया है प्रकरण मे शेष  आरोपियो की पहचान कर ली गई है जिनकी पता तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता (भा.पु.से.), थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक श्री विजय चैधरी, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना सिरगिट्टी व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) के स्टाॅफ की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

बिलासपुर पुलिस की अपील :- अपराधियों को पकड़ने में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा लगातार कारगर साबित हो रहे है , बिलासपुर पुलिस की आम जानता से अपील है कि अपने मकान एवं दुकानों में ज़्यादा से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरा लगवाए

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *