
(शैलेश शर्मा) : रायगढ़ : पुसौर गैंगरेप मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी राहुल चौहान निवासी केसईपाली सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
और अन्य लगभग 7 से 9 आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है बता दें कि एसएसपी दिव्यांग पटेल स्वयं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है।
जिला मुख्यालय से लगे पुसौर थाना क्षेत्र से एक बेहद विचलित कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां बीती रात एक युवती के साथ करीब आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की खबर मिल रही है.
हालांकि पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने खबर लिखे जाने तक औपचारिक रूप से वारदात की पुष्टि नही की है और कहा कि क्लिनिकल और टेक्निकल साक्ष्य के पुष्टि होने के बाद ही ठोस रूप से बता पायेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232034
Total views : 8278485