छत्तीसगढ़ के इन शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें, जानें क्या होगा आपका फायदा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

( जे के मिश्र)  : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों में अब 240 ई-बसें चलाने की योजना बनाई गई है, जिसे केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है। बिलासपुर शहर के लोगों को भी इस योजना का फायदा मिलेगा, क्योंकि यहां 50 नई ई-बसें चलाई जाएंगी।

इसके अलावा, रायपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा शहरों में भी ये बसें शुरू की जाएंगी। ई-बसों के आने से शहर के नागरिकों को आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल सफर का अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी यातायात की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी।

शहरी परिवहन में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

शहरी क्षेत्र में परिवहन एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ई-बस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों के शहरों में जनसंख्या के आधार पर ई-बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों, जिनमें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा शामिल हैं, में कुल 240 ई-बसों को मंजूरी दी गई है। विशेष रूप से बिलासपुर को 50 नई बसें मिलेंगी, जिनमें 35 मिनी और 15 मिडी बसें शामिल हैं। यह योजना फिलहाल प्रक्रिया में है और जल्द ही इसका कार्यान्वयन शुरू होगा।

कोविड के बाद से नहीं शुरू हुईं सिटी बसें

कोविड महामारी के दौरान बिलासपुर में कई सिटी बस सेवाएं बंद हो गई थीं, जो अब तक पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई हैं। शहर के लोगों को परिवहन के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नई ई-बस सेवा से इस समस्या का समाधान होगा और शहरवासियों को एक बेहतर और सुलभ यातायात सुविधा मिलेगी।

शहरवासियों को मिलेगा सस्ता और बेहतर विकल्प

बिलासपुर शहर के लोग इस समय पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए केवल ऑटो और ई-रिक्शा पर निर्भर हैं। नई ई-बस सेवा शुरू होने से उन्हें एक सस्ता और बेहतर विकल्प मिलेगा। फिलहाल शहर में 50 सिटी बसें हैं, जिनमें से केवल 26 बसें ही चलने योग्य हैं, बाकी बसें खस्ताहाल हो चुकी हैं।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने जानकारी दी कि साल के अंत तक बिलासपुर में ई-बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है, जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *