सरपंच से लेकर कलेक्टर तक लगाई गुहार अभी  तक नही हुआ समस्या का समाधान..आखिर क्या है मामला..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

( मुकेश शर्मा) : ग्राम पगरावदकला के बस्तीवासी विगत कहीं दिनों से सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं जबकि पूर्व में भी बस्तीवासी स्वराज भवन के पास पड़ी जमीन पर अपने सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रम किया करते थे।

परंतु अब उन्हें समाजिक मागलिक कार्यक्रमों के लिए रोड पर टेंट लगाकर उक्त कार्यक्रमों का आयोजन करना पड़ता है। जबकि ग्राम स्वराज भवन बना हुआ है ओर उसके पास जमीन पडी हुई है।

जिसमें ये बस्तीवासी अपना कार्यक्रम संपन्न कर सकते है। इसी जमीन को लेकर समाजजन सरपंच से लेकर कलेक्टर तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक उक्त समस्या का समाधान नहीं हुआ है

बस्ती वासियों ने लगाया आरोप सरपंच नहीं चाहते यहां कार्यक्रम हो

बस्तीवासी महिला शांताबाई ,लक्ष्मीबाई ,और चंद्रसिंह सूर्यवंशी, हेमराज धनवाल, सहित सैकड़ो महिला पुरुषों के द्वारा सरपंच लाडसिंह भैसानिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच यहाँ नहीं चाहते हैं। कि स्वराज भवन में हमारा कार्यक्रम हो जबकि स्वराज भवन के पास शासकीय भूमि खाली पड़ी हुई है। 

सरपंच ने कहां है कि चाहे कुछ भी हो जाए परतु  ये जमीन आपको नहीं देंगे इसी जीद के पीछे पूरे गांव की नाली की गंदगी को  यहां पर लाकर डाल दिया गया है। ताकि हम लोग यहां पर कोई कार्यक्रम नही कर सके। गंदगी डालने को लेकर  सरपंच को जब हम सभी लोगो ने अवगत कराया तो गाली दे करके हमें भगा दिया जाता है। इससे यहाँ साफ जाहिर होता है।

कि सरपंच की नियत नहीं है। उक्त भूमि पर हम बस्ती वासियों  सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रम सुचारू रूप से कर सके। हम सभी आपके माध्यम से शासन कलेक्टर क्षेत्रीय विधायक से मांग कर रहे हैं। कि उक्त स्वराज भवन के साइट पर पड़ी जमीन पर हमें कार्यक्रम करने की अनुमति प्रदान करें।

सरपंच बोले मेरे अधिकार क्षेत्र की बात नहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन करूंगा

जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सरपंच लाड सिंह भैसानिया से ली गई तो उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की जमीन है। पास में ही आंगनवाड़ी केंद्र के साथ ग्राम स्वराज भवन है। स्वराज भवन के पास में गढ़ा था गड्ढे का समतलीकरण करने के लिए मेरे द्वारा उक्त जगह पर मलबा डाला गया था।

जिसका निरीक्षण जनपद पंचायत शुजालपुर सी ई ओ रूपाली पोरस अवतीपुर बडोदिया तहसीलदार सोनम शर्मा के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया था।, और निर्देश दिए गए थे कि मिट्टी को समतल कर दिया जाए जैसे ही बारिश निकल जाएगी वैसे ही मेरे द्वारा पूरे मलबे को गड्ढे में समतल कर दिया जाएगा

ई जी एस शाला का भवन बना हुआ है शिक्षा विभाग की जमीन है जनपद सीईओ और मेरे द्वारा मौके का स्थल निरीक्षण किया गया था समतलीकरण के निर्देश दिए गए

सोनम शर्मा तहसीलदार अवंतीपुर बडोदिया

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *