(मुकेश शर्मा) : शाजापुर में शनिवार रात को जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने डांसीपुरा इलाके के एक गोडाउन से पीडीएस का चावल बड़ी मात्रा में जप्त किया था। रविवार को जप्त चावल का सरकारी वेयरहाउस में तौल किया गया। तीन ट्रकों में भरकर चावल को यहां लाया गया।
तीनों ट्रकों का तौल कांटे पर वजन करने के बाद तीन सौ आठ क्विंटल पच्चीस किलो चावल निकला। उक्त चावल की बाजार भाव से कीमत 12 लाख रुपए से अधिक है।
इस मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया सरकारी वेयरहाउस पर तीनों ट्रक में लाएं गए चावल की तुलाई तौल कांटे पर करवाई गई।
तीनों ट्रकों में तीन सौ आठ क्विंटल पच्चीस किलो चावल निकला है। पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।




















































Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232031
Total views : 8278481