कोलकाता मे हुई घटना को लेकर घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों और स्टॉफ द्वारा विरोध प्रदर्शन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

( शैलेश शर्मा ) : घरघोड़ा:-पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता  केआरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-हत्या मामले को लेकर डॉक्टरों में रोष बरकरार है.

इस जघन्य अपराध और रेप के विरोध में पूरे देश में डॉक्टरों के द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैनर तले छत्तीसगढ़ राज्य में भी सभी अस्पतालों के डॉक्टरों के संगठन द्वारा उनके  समर्थन में रैली विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में  डॉक्टर और स्टाफ के द्वारा भी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा की अगुवाई में डॉ ए.के.मिंज, डॉ विकास शर्मा, डॉ अजय कुमार राठिया, डॉ नोबेल राठिया,  आयुष चिकित्सक डॉ अजय राठिया नर्सिंग स्टॉफ हिमराज सबला, नमिता बोहिदार, डेंटल असिस्टेंट सरिता सिदार, फार्मासिस्ट नवीन कुजूर,  व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी  समरेश नंदे,  कुमार सिदार,  बी.एस. नायक ,  रोहित डनसेना,   पूनम तिर्की, विनीता नायक, , मनीषा साहू,  हेमपुष्पा नंदे,  जेडीएस कर्मचारी  उमा डनसेना  द्वारा शासन सुरक्षा की मांग करते हुये कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के  रेप, हत्या के विरोध में धरना  प्रदर्शन किया गया तथा सरकार से अस्पताल में समुचित सुरक्षा की मांग की गईं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment