“कोलकाता में हुई घटना के विरोध में मौन रैली निकाल कर किया गया विरोध प्रदर्शन”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

( मुकेश शर्मा) : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध मे जहां देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं पर पोलायकला  मे भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एक मौन रैली निकाल करके विरोध प्रदर्शन किया गया शासकीय अस्पताल से एक मौन रैली निकाली गई।

जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बस स्टैंड पहुंची जहां पर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित करके रैली का समापन किया गया मौन रैली में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या मे महिला स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस दौरान पर डॉ फारूक शाह ने कहा कि हमारे द्वारा अस्पताल में भी एक घंटे काली पट्टी बाधकर करके चिकित्सक के साथ में दुष्कर्म करने के बाद हत्या की घटना का विरोध किया गया।

निश्चित ही कोलकाता में जो घटना घटित हुई है वह निदनीय मानवता को शर्मसार करने वाली है इस और सरकार को ठोस कदम उठाकर दरिदो को कड़ी से कडी सजा देना चाहिए परंतु सरकार दोषियों को बचाने में  लगी हुई है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment